मो.फारूक की रिपोर्ट 

एमसीबी, चिरमिरी, मनेंद्रगढ़। केंद्रीय बजट 2026–27 के लाइव प्रसारण को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक विधानसभा मनेंद्रगढ़ क्षेत्र, ने अपने निवास कार्यालय में भाजपा मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से देखा। इस दौरान बजट के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने इसे विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला दूरदर्शी और जनहितैषी बजट बताया।


मंत्री जायसवाल ने कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार और बुनियादी ढांचे जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर संतुलित और योजनाबद्ध फोकस किया गया है। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी। युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और नवाचार को बढ़ावा देने वाले प्रावधान, किसानों के लिए सहूलियतें, महिलाओं के सशक्तिकरण की योजनाएं तथा मध्यम वर्ग को राहत देने वाले कदम बजट की विशेष उपलब्धि हैं।
उन्होंने कहा कि यह बजट देश की आर्थिक मजबूती को सुदृढ़ करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी विकास के नए अवसर पैदा करेगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी बजट प्रावधानों पर अपने विचार साझा किए और इसे समावेशी विकास की दिशा में सकारात्मक पहल बताया।
मंत्री जायसवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट आने वाले समय में देश की विकास यात्रा को और तेज करेगा तथा आम नागरिक के जीवन स्तर में व्यापक और सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *