मो.फारुक की रिपोर्ट

कुछ दूर ट्रैक्टर टैंकर को बढ़ाकर याद किए पुराने दिन, किसानी के दौरान चलाया करते है ट्रैक्टर, लोगों ने कहा यही है किसान पुत्र की पहचान

एमसीबी।खड़गवां। शनिवार को खड़गवां के सामुदायिक भवन में राज्यस्तरीय टीकाकरण की शुरुआत और किसानों को बोनस की राशि अंतरण मौके पर शामिल हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मंच से अपने उद्बोधन दौरान उपस्थित ग्रामीणों के चेहरे में प्रसन्नता ला दी। कार्यक्रम के बीच में विभिन्न पहलुओं पर बोलते हुए कहा कि मुझे आपकी सभी मांग और जरूरतों का ध्यान है। मुझे पता है कि जब भी आपके गांव में कोई शादी विवाह,

अन्नप्राशन जैसे आयोजन होते है तो आप लोग पीने के पानी को लेकर दुखी हो जाते है क्योंकि ग्रामीण अंचलों में कोई विशेष व्यवस्था नहीं है और सभी पंचायतों में पानी का टैंकर भी उपलब्ध नहीं है लिहाजा आप सभी दाई बहिन काका मन बर विधायक निधि से पानी का टैंकर देने का फैसला लिया हूं । श्री जायसवाल ने ऐसे 28 ग्राम पंचायतों का नाम लिया जिसे विधायक निधि से पानी का टैंकर दिया जाना है। श्री जायसवाल ने बताया कि आज दो ग्राम पंचायतों बरदर और रतनपुर के लिए पानी टैंकर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

और इसके साथ बचे 26 ग्राम पंचायतों में खड़गवां, आखराडाढ़, उधनापुर, पैनारी, मुकुंदपुर, भूकभूकी, बरमपुर, छोटे कलुआ, शिवपुर, जड़ हरी, धवल पुर, मझौली, गिद्ध मुड़ी, जारौधा, कोड़ा इत्यादि पंचायत शामिल है। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर टैंकर को रवाना करने के दौरान बड़ी संख्या में खड़गवां के विभिन्न पंचायतों के किसान, पार्टी पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *