मो.फ़ारूक़ की रिपोर्ट एमसीबी/10 मार्च 2026/ कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन में कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार ने जिले के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने अपनी व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। जनदर्शन में कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, वेतन भुगतान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि न मिलने, बैंक फाइनेंस में आ रही दिक्कत, धान खरीदी से जुड़ी शिकायतें, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, मार्ग अवरुद्ध होने जैसी समस्याएँ शामिल रहीं। इसके अलावा चिरमिरी क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने के संबंध में भी आवेदन दिया गया। अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का परीक्षण कर प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों में पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक भटकाव से राहत मिल सके। Post navigation साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक: लंबित प्रकरणों पर सख्त बलरामपुर ब्रेकिंग बलरामपुर जिले में अफीम का खेती का बड़ा मामला सामने आया