मो.फ़ारूक़ की रिपोर्ट 
दिनांक 29.4.2026 को *सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार अभियान* के तहत *कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी* के मार्ग दर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की गठित टीम द्वारा आज मनेंद्रगढ़, झगड़ाखंड, ख़ोंगापानी क्षेत्र में जनजागरूकता एवं कार्यवाही किया गया।


*खाद्य टीम* द्वारा की गई कार्यवाही-
1. मोहनलाल साहू एंड जलजीरा दुकान में 02 बॉटल एक्सपायर विनेगर सिरप पाए जाने पर उसे नष्ट कराया गया एवं एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को न बेचने के लिए चेतावनी दी गई एवं
2. प्रांशु गुप्ता चाट दुकान में अखाद्य रंग पाए जाने एवं चाट में मिलाने के कारण मौके पर 5 kg चाट नष्ट कराया गया


3. बैजनाथ गन्ना रस दुकान, मोहम्मद सलमान गन्ना रस दुकान, अरमान गन्ना रस दुकान, प्रकाश सोनी गन्ना रस दुकान, भोलेनाथ आईसक्रीम इत्यादि मनेंद्रगढ़ में स्थित दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया मौके पर *बर्फ की सिल्ली एवं आइस बॉक्स* को हटवाया गया। तथा साफ सफाई रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया एवं अनुज्ञप्ति प्रस्तुत करने हेतु समय दिया गया.
4. मनेंद्रगढ़ में स्थित डेयरी फर्मों का भी औचक निरीक्षण किया गया।

जिसमें जया डेयरी, बस स्टैंड मनेंद्रगढ़ से पनीर और दही तथा सिंह डेयरी फाटक रोड मनेंद्रगढ़ से गाय के दूध और दही का नमूना लिया गया । तथा कृष्णा डेयरी के निरीक्षण के दौरान खाद्य पंजीयन प्रस्तुत नहीं करने पर उन्हें 03 दिवस का समय दिया गया ताकि वे अनुज्ञप्ति प्रस्तुत करें। एवं सभी प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखे जाने एवं मिलावट न किए जाने के निर्देश दिए गए।

*औषधि शाखा* औषधि टीम द्वारा मनेंद्रगढ़, झगराखंड, अमखेरवा, मौहरपारा, मैन मार्केट मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में संचालित थोक(Wholesaler) एवं रिटेलर (Retailer) दवा दुकानों का टीम द्वारा कुल 14 फर्मों का निरीक्षण जांच किया गया, मौके पर संदेह के आधार पर 02 औषधियों का नमूना रायपुर स्थित लैब में गुणवत्ता जांच हेतु संकलित किया गया। तथा *03 फर्मों पर औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत अनियमितता पाए जाने पर करना बताओ सूचना पत्र जारी* करने अनुशंसा टीम द्वारा की गई। 15 दिवसीय जांच अभियान के दौरान टीम द्वारा जिले में निरंतर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *